कुल पेज दृश्य

सोमवार, 25 जनवरी 2016

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सभी मित्रों को हार्दिक शुभकामनाएँ -

भारत भूमि बलिदानों की, बड़े कठिन से पाया, 
जिसको हँसकर बड़े विधि से, रब ने रम्य बनाया।
जिसके खातिर वीरों ने, निज तन से लहू बहाया, 
तब जाकर जन्नत से मंजुल, हमनें इसको पाया।



करो सदा ही इसकी रक्षा,जब तक तन  में प्रान रहे, 
तय कर लो ऐसा ही होवे, भारत देश महान रहे।
शस्य श्यामला बनी रहे भू, गंगा यमुना नीर बहे, 
कह 'अयुज' हे वासी तुममें, इसके प्रेम की पीर बहे।

   🇮🇳जय हिंद,जय भारत🇮🇳
              

कोई टिप्पणी नहीं: