कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2015

राष्ट्रभक्ति गीत


हे सोने की चिड़िया तेरा, पिंजर बनकर रहेंगे,
दुष्कर्मी दुश्मन के बाणों को सीने पर सहेंगे।

लेकर कर में ध्वजा तिरंगा, दुश्मन को हैरान करेंगे,
वंदेमातरम् गीत से अरि का,साहस बर्बाद करेंगे।
तेरे वैभव करमचन्द्र की, शान सलामत रखेंगे।
 हे सोने की चिड़िया तेरा, पिंजरे बनकर रहेंगे॥

कवि किरीट दोनों का तेरे,शोभा सुन्दर करेंगे,
गौरी शंकर विंध्यघाट की रक्षा तनकर करेंगे।
जलधि हिमालय की रमणीयता अमर बनाये रहेंगे।
हे सोने की चिड़िया तेरा ...

               
               

कोई टिप्पणी नहीं: