कुल पेज दृश्य

सोमवार, 27 जून 2016

काव्य समीक्षा

कल 26/06/16 को शामिल की गई मेरी कविता "एकाकी जीवन"  को साहित्यिक बगिया समूह का मिला बहुमूल्य समीक्षात्क अपनापन--

साहित्यिक बगिया दैनन्दिनी पर आज दिनांक 27-06-2016 को  रचनाकार अमरेश गौतम जी दवारा रचित कविता "एकाकी जीवन" लगायी गयी।

पहली रचना पर अशोक मंडल, शिवम शर्मा, गीता पंडित दीदी, स्नेहांशु तिवारी, प्रकाश सिन्हा सर, स्पर्श चौहान,मनोज चौहान, प्रियंका शर्मा, गीतांजलि शुक्ला, डा गायत्री वर्मा,अभिषेक द्विवेदी ,उपेन्द्र सिंह प्रहलाद श्रीमाली ,सुशीला जोशी प्रेरणा गुप्ता, भावना सिंह  विमल चन्द्राकर, नरेश भारती, व कंचन मिश्रा जी ने विचार व्यक्त किये।
सबसे पहले अशोक मंडल जी ने कहा कि छात्र जीवन के अहसासों और अरमानों को समेटे यह कविता बहुत अच्छी बन पड़ी है।कई बार दुःख दर्द अंदर के कुछ ऐसे पत्थरों को तोड़ देता है जिससे अंदर एक निर्झर झरना बहने लगता है। दर्द भी जरुरी है। एकाकी जीवन भी जरुरी है कुछ समय के लिए ताकि आत्ममंथन हो सके। नई सोंच आ सके। नए विचार आ सके। दुःख को क्रिएटिव लोग पॉवर हाउस की तरह इस्तेमाल करते हैं।
शिवम शर्मा व प्रकाश सिन्हा सर ने कहा कि अमरेश जी की रचना कालेज के दिवसों की याद दिला जाती है।
      प्रख्यात कवयित्री गीता पंडित जी रचना को बेहतरीन गीत मानती है।स्नेहांशु तिवारी कविता का स्तर बढिया सिद्ध करते हैं।एकाकी जीवन एक ऐसे समय की अनुभूति या फिर स्मरण है जब कवि अकेला जी रहा होता है, विशेषकर अपने यौवन काल मे जब वो छात्र होता है । ये कविता उस  समय का तुलनात्मक परिचय है इस समय से जब वो  एकेला न होकर  अपने परिवार, सगे संबंधियों के साथ जीवन बिता रहा होता है। 
कविता को पढ़ने के  दौरान  अल्पकाल के लिए मन कॉलेज या स्कूल की स्मृति मे हिलोरे मारने लगता है और सभी संघर्षपूर्ण बातें ,यौवनकाल की  भावनाए मन को   छूने लगती है।बहुत सुंदर कविता अमरेश जी, लेकिन कविता मे उस एकाकी जीवन के सभी पहलू शामिल हुए है, ऐसा मुझे प्रतीत नही होता है ,कविता मे कुछ छूट सा गया है ऐसा पढ़ने पर कई बार प्रतीत होता है।एकाकी जीवन सच में ही दूभर होता है,अतीत चाहे कैसा भी हो उसकी स्मृतियाँ हमेशा मधुर होती हैं । अमरेश जी ने कविता में अपने अनुभवों को सुन्दर तरीके से गुंथा है,,,मुश्किल दौर गुज़र ही जाता है ।
कवि के ह्रदय की टीस दिखाती निम्न पंक्तियाँ दिल को छू-छू जाती हैं :

'बंद पड़ा बेकार किसी
बिना सिग्नल के टावर सा ।'
            मंच की मुख्य एडमिनिस्ट्रेटर प्रियंका शर्मा ने विस्तृत समीक्षा  
करते हुये कहा कि "अापने अपनी कविता में अपने बीते पलों के एहसासों को बेहद सहज सरल ढंग से  सुन्दर शब्दों उकेरने का सार्थक प्रयास किया है, कविता के भाव पाठक वर्ग के ह्रदय पर अपना गहरा प्रभाव डालती हैl"
एकाकी जीवन में जहां एक ओर अपने लक्ष्य प्राप्ति की चिन्ता रहती है वही दूसरी ओर एकांत जीवन अंदर अंदर कुछ कमी सा महसूस करता रहता हैl  यह कविता केवल अपके जीवन की नहीं बल्कि उन तमाम लोगों के लिये भी है जो इस तरह का जीवन जी रहे है l सार्थक कवि वह होता है जिसके भाव में पाठक अपने भाव को महसूस करता है l 
गीतांजलि शुक्ला अभिषेक द्विवेदी व गायत्री जी ने अमरेश भाई की कविता को स्तरीय संज्ञा प्रदान की।
    प्रसिद्ध लेखक व कवि प्रहलाद  श्रीमाली ने कहा कि -"अमरेश जी ने एकाकी जीवन का सहज चित्रण करते हुए अकेलेपन की कसक से छुटकारा पाकर  एकांत का आनंद पाने की प्रेरणा दी है ।"
सुशीला जी गहन दृष्टिकोण से बात को रखती हुये कहती हैं कि "अमरेश जी नेशायद यह कविता आपने अपने उन दिनों में लिखी जब आप न तो एकाकी हैं और न ही  जोड़ो में घूमते हुए लोगो की ओर कोई विशेष आकर्षण ही महसूस करते थे । अगर ऐसा होता तो ये अभिव्यक्तियां नही लिखी जाती । 
 एक विद्यार्थी जीवन की मानसिक , शारीरिक और आर्थिक स्तिथितियो से जूझती व्यवस्था का मार्मिक वर्णन से सराबोर है आपकी कविता।युवा अवस्था में उस अल्हड़पन की भी चर्चा है जो उसके लिए बड़ी चाह बनके उभरती है और विवशता में मनके उहापोह में फस कर रह जाता है । उसी अवस्था के मनोविज्ञान की भी चर्चा है जिसमे कभी वह स्वयं को कभी ऊर्जावान महसूस करता है तो कभी एक मात्र टावर के समान । यही वह समय होता है जब एक युवा जरा सा सम्बल मिल जाने पर हद से आगे कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है और न मिलने पर टावर की तरह जड़ महसूस करता है ।कविता ऐसे यथार्थ का सामना करती है जो भारत में 98 प्रतिशत विद्यार्थियों की स्थिति का भान कराती है ।
मंच के संचालक विमल चन्द्राकर ने कहा कि "अमरेश जी की रचना जीवन मे अकेलेपन,स्मृतियों से ठस भरे छात्र जीवन के दुर्दंतम संघर्ष की बेहतरीन रचना है।रचनाकार का अध्ययन के दरम्यान प्रारंभिक संघर्ष,मानस पटल पर उभरी नेकानेक कल्पनाये, प्रेमी युगलों पर भाव संप्रेषण काबिले तारीफ दीखता है।जो रचनाकार की परिपक्व भाषा शैली को दर्शाता है।
रचना का शिल्प मंझा हुआ है।
आगे जीवन के लिये सपनों उम्मीदों को सच करने की खूबसूरत कवायद दीखती है।"
प्रेरणा गुप्ता भी एकाकी जीवन को पढकर छात्र जीवन को याद कर जाती हैं।भावना सिंह ने कहा कि अमरदेश जी की रचना पढने के दौर के समय मन में  उठती उमंग आशा निराशा संवेदना (सुख दुख  दोनों को कविता शामिल होते देखना) प्रेम अभिव्यक्ति जैसे अनुभव कविता को बेजोड़ बना देते हैं।कविता मन  करती है।


मंच पर स्वछंदता से विचार रखने हेतु कोटिशः आभार व्यक्त करता हूँ।
                                                          ---विमल चन्द्राकर
                                                     संचालक साहित्यिक बगिया


कोई टिप्पणी नहीं: